Physics Wallah

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27: अध्यायवार सिलेबस PDF, परीक्षा पैटर्न

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर विषय में 70 अंक की वार्षिक लिखित परीक्षा और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। सिलेबस में कंप्यूटर फंडामेंटल्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिस एप्लिकेशन, प्रोग्रामिंग तकनीक और कंप्यूटर नेटवर्किंग जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही प्रैक्टिकल कार्य और यूनिट टेस्ट के आधार पर इंटरनल असेसमेंट किया जाएगा।
authorImageAnshika Agarwal25 Jul, 2026
UP Board Class 9 Science Syllabus

 

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं का कंप्यूटर सिलेबस जारी कर दिया है। इस पाठ्यक्रम में कंप्यूटर फंडामेंटल्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिस एप्लिकेशन, प्रोग्रामिंग तकनीक और कंप्यूटर नेटवर्किंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इसके अलावा प्रायोगिक कार्य, परीक्षा पैटर्न और इंटरनल असेसमेंट की पूरी जानकारी भी निर्धारित की गई है। इस लेख में छात्र अध्यायवार सिलेबस, अंक वितरण, प्रैक्टिकल कार्य, इंटरनल असेसमेंट पैटर्न और परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स विस्तार से जान सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर सिलेबस 2026-27 PDF

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं का कंप्यूटर विषय का नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इस सिलेबस का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिस एप्लिकेशन, प्रोग्रामिंग और नेटवर्किंग की बुनियादी समझ प्रदान करना है। यदि छात्र पूरे सिलेबस के अनुसार तैयारी करते हैं, तो वे वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर सिलेबस 2026-27 PDF

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 : एक नजर में

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 से जुड़ी प्रमुख जानकारी, जैसे अंक वितरण, परीक्षा अवधि, आंतरिक मूल्यांकन और अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें।

विवरण

जानकारी

बोर्ड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

कक्षा

9वीं

विषय

कंप्यूटर

शैक्षणिक सत्र

2026-27

वार्षिक परीक्षा

70 अंक

आंतरिक मूल्यांकन

30 अंक

प्रश्न पत्र अवधि

3 घंटे

परीक्षा का माध्यम

विद्यालय स्तर एवं वार्षिक परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 : अध्यायवार पाठ्यक्रम

इकाई 1: कंप्यूटर फंडामेंटल्स एवं अनुप्रयोग (10 अंक)

A) कंप्यूटर परिचय एवं विकास

  • कंप्यूटर का परिचय एवं विकास

  • कंप्यूटर के प्रकार एवं आर्किटेक्चर

  • हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर एवं उनके प्रकार

  • नंबर सिस्टम (बाइनरी, दशमलव, ऑक्टल, हेक्साडेसिमल)

  • बाइनरी एवं दशमलव प्रणाली में रूपांतरण (फ्रैक्शनल कन्वर्जन सहित)

B) बाइनरी ऑपरेशन

  • जोड़, घटाना, गुणा एवं भाग

  • लॉजिकल ऑपरेटर्स (AND, OR, NOT, NAND, NOR)

  • ट्रुथ टेबल (सत्यता सारणी)

इकाई 2: ऑपरेटिंग सिस्टम (10 अंक)

A) ऑपरेटिंग सिस्टम

  • ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय (Windows एवं Linux)

  • ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य, प्रकार एवं अवयव

  • Linux का इतिहास, मौलिक गुण एवं विशेषताएं

  • GUI एवं CLI का परिचय

B) Linux Commands

  • इंटरनल कमांड

  • एक्सटर्नल कमांड

  • VI Text Editor

इकाई 3: ऑफिस से परिचय (10 अंक)

  • वर्ड प्रोसेसिंग के तत्व एवं विधि

  • प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर के तत्व एवं विधि

  • स्प्रेडशीट के तत्व एवं चार्ट निर्माण

इकाई 4: प्रोग्रामिंग तकनीक (10 अंक)

  • प्रोग्रामिंग तकनीक का परिचय

  • एल्गोरिथ्म

  • फ्लोचार्ट

  • स्यूडोकोड

  • डिसीजन टेबल

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का परिचय

इकाई 5: कंप्यूटर कम्युनिकेशन एवं नेटवर्किंग (10 अंक)

  • प्राथमिक संचार मॉडल एवं उनके प्रकार

  • कम्युनिकेशन मीडिया (सिंप्लेक्स एवं फुल डुप्लेक्स)

  • नेटवर्क की परिभाषा

  • नेटवर्क के प्रकार (LAN, MAN, WAN)

  • नेटवर्क टोपोलॉजी (Topology)

  • इंटरनेट एवं इंट्रानेट की परिभाषा एवं उपयोग

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27: प्रायोगिक कार्य

कंप्यूटर विषय में निम्नलिखित प्रैक्टिकल गतिविधियां कराई जाएंगी।

  1. कंप्यूटर हार्डवेयर का स्केच बनाना एवं अध्ययन करना।

  2. कंप्यूटर सिस्टम सॉफ्टवेयर एवं एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का इंस्टॉलेशन करना।

  3. Linux में इंटरनल एवं एक्सटर्नल कमांड का अभ्यास तथा फाइल निर्माण।

  4. Linux ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताओं का अध्ययन।

  5. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर की सहायता से दस्तावेज़ तैयार करना (जैसे टेबल, मार्जिन एवं इंडेंट)।

  6. स्प्रेडशीट की सहायता से अभिलेख तैयार करना।

  7. प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर की सहायता से प्रस्तुति तैयार करना।

  8. कंप्यूटर नेटवर्क (टोपोलॉजी) का निर्माण करना।

  9. कंप्यूटर के रख-रखाव का अभ्यास करना।

  10. निकटतम कंप्यूटर सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण करना।

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर परीक्षा पैटर्न 2026-27

कंप्यूटर विषय में कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

घटक

अंक

वार्षिक लिखित परीक्षा

70 अंक

आंतरिक मूल्यांकन

30 अंक

प्रश्न पत्र अवधि

3 घंटे

लिखित परीक्षा में पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि प्रैक्टिकल एवं इंटरनल असेसमेंट विद्यालय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 : इंटरनल असेसमेंट पैटर्न

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर विषय में 30 अंकों का इंटरनल असेसमेंट प्रोजेक्ट, फाइल वर्क और यूनिट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। 

मूल्यांकन

समय

अंक

प्रथम आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट/फाइल)

अगस्त

10

द्वितीय आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट/फाइल)

दिसंबर

10

तृतीय आंतरिक मूल्यांकन (चार यूनिट टेस्ट के आधार पर)

पूरे सत्र में

10

यूनिट टेस्ट शेड्यूल

यूनिट टेस्ट

समय

अंक

प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित)

जुलाई द्वितीय सप्ताह

20

द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक)

अगस्त अंतिम सप्ताह

20

तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित)

नवम्बर अंतिम सप्ताह

20

चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक)

दिसंबर अंतिम सप्ताह

20

नोट: चारों यूनिट टेस्ट में प्राप्त अंकों के योग को 10 अंकों में परिवर्तित कर आंतरिक मूल्यांकन में जोड़ा जाएगा।

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं कंप्यूटर पाठ्यक्रम 2026-27 की तैयारी कैसे करें?

  • सबसे पहले नवीनतम सिलेबस के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं।

  • प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स और अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें।

  • नंबर सिस्टम, लॉजिकल ऑपरेटर और Linux Commands का नियमित अभ्यास करें।

  • Word Processing, Spreadsheet और Presentation Software का प्रैक्टिकल अभ्यास करें।

  • प्रोग्रामिंग के बेसिक कॉन्सेप्ट जैसे Algorithm और Flowchart को समझें।

  • नेटवर्किंग से जुड़े LAN, MAN, WAN और Topology के अंतर याद करें।

  • विद्यालय द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल समय पर पूरे करें।

  • यूनिट टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करें।

  • परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का कम से कम दो बार रिवीजन करें।

 

UP board kaksha 9vin computer pathyakram 2026-27 FAQs

Q1. UP board kaksha 9vin computer vishay mein kul kitne ank nirdharit han?

उत्तर: कंप्यूटर विषय में 70 अंक की वार्षिक परीक्षा और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन, कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

Q2. UP board kaksha 9vin computer syllabus 2026-27 mein kaun-kaun se pramukh vishay shamil han?

उत्तर: सिलेबस में कंप्यूटर फंडामेंटल्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिस एप्लिकेशन, प्रोग्रामिंग तकनीक और कंप्यूटर कम्युनिकेशन एवं नेटवर्किंग शामिल हैं।

Q3. Computer vishay ka internal assessment kis aadhar par kiya jaega?

उत्तर: इंटरनल असेसमेंट प्रोजेक्ट/फाइल वर्क और चार यूनिट टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
Join 15 Million students on the app today!
Point IconLive & recorded classes available at ease
Point IconDashboard for progress tracking
Point IconLakhs of practice questions
Download ButtonDownload Button
Banner Image
Banner Image
avatar

Get Free Counselling Today

and Clear up all your Doubts

Talk to Our Counsellor just by filling out the form.
Student Name
Phone Number
IN
+91
OTP
Free Learning Resources
Know about Physics Wallah
Physics Wallah is an Indian edtech platform that provides accessible & comprehensive learning experiences to students from Class 6th to postgraduate level. We also provide extensive NCERT solutions, sample paper, NEET, JEE Mains, BITSAT previous year papers & more such resources to students. Physics Wallah also caters to over 3.5 million registered students and over 78 lakh+ Youtube subscribers with 4.8 rating on its app.
We Stand Out because
We provide students with intensive courses with India’s qualified & experienced faculties & mentors. PW strives to make the learning experience comprehensive and accessible for students of all sections of society. We believe in empowering every single student who couldn't dream of a good career in engineering and medical field earlier.
Our Key Focus Areas
Physics Wallah's main focus is to make the learning experience as economical as possible for all students. With our affordable courses like Lakshya, Udaan and Arjuna and many others, we have been able to provide a platform for lakhs of aspirants. From providing Chemistry, Maths, Physics formula to giving e-books of eminent authors like RD Sharma, RS Aggarwal and Lakhmir Singh, PW focuses on every single student's need for preparation.
What Makes Us Different
Physics Wallah strives to develop a comprehensive pedagogical structure for students, where they get a state-of-the-art learning experience with study material and resources. Apart from catering students preparing for JEE Mains and NEET, PW also provides study material for each state board like Uttar Pradesh, Bihar, and others

Copyright © 2026 Physicswallah Limited All rights reserved.